कनाडा में मारे गए 21-वर्षीय भारतीय छात्र का शव शनिवार को लाया जाएगा भारत

कनाडा में मारे गए 21-वर्षीय कार्तिक वासुदेव के पिता हितेश वासुदेव ने कहा है कि उनके बेटे का शव शनिवार को दिल्ली लाया जाएगा। उन्होंने कहा, "टोरंटो पुलिस ने बताया है...आरोपी को अदालत में पेश किया गया...और वकील रखने के लिए कहा गया है जिसके कारण...अगली सुनवाई 20-अप्रैल को होगी।" बकौल पुलिस, हत्या की वजह पर छानबीन जारी है।