कनाडा में स्वामीनारायण मंदिर में की गई तोड़फोड़ व दीवारों पर लिखी गईं भारत विरोधी बातें

टोरंटो (कनाडा) में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ और दीवारों पर भारत विरोधी बातें लिखे जाने के बाद ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने घटना की निंदा की है। एक वीडियो में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे दिख रहे हैं। उच्चायोग ने कहा, "हमने कनाडाई अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों पर जल्द-से-जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।"