टोरंटो (कनाडा) में एक पिकअप ट्रक ने साइकल सवार 20-वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक सैनी को टक्कर मारी व घसीटा जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके कज़न के मुताबिक, कार्तिक करनाल (हरियाणा) से थे और अगस्त 2021 में कनाडा गए थे। उन्होंने कहा कि कार्तिक का परिवार उम्मीद कर रहा है कि अंतिम संस्कार के लिए शव जल्द-से-जल्द भारत भेजा जाएगा।