कनाडा से शादी करने आए युवक व उसकी पत्नी की राजकोट के आग हादसे में हुई मौत
राजकोट (गुजरात) के गेमिंग ज़ोन आग हादसे के 28 मृतकों में कनाडा से शादी करने भारत आया अक्षय ढोलारिया नामक युवक, उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पति-पत्नी हाल ही में हुई कोर्ट मैरिज का जश्न मनाने के लिए गेमिंग ज़ोन पहुंचे थे और दोनों की दिसंबर 2024 में पूरे रीति-रिवाज़ के साथ शादी होने वाली थी।