कनाडा ने एक कनाडाई सांसद और उनके परिवार को डराने-धमकाने को लेकर चीनी राजनयिक को निर्वासित कर दिया है। कनाडाई विदेश मंत्री ने कहा, "हम आंतरिक मामलों में किसी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा, "कनाडा में विदेशी राजनयिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे ऐसा व्यवहार करते हैं तो उन्हें निर्वासित किया जाएगा।"