कनाडाई सैनिक का पैराशूट उड़ाने के दौरान बीयर पीने का वीडियो हुआ वायरल, सेना ने शुरू की जांच
कनाडाई सेना के एक कर्मी का पैराशूट उड़ाने के दौरान बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राष्ट्रीय सैन्य प्रवक्ता ने इस पर कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है और यह वीडियो हाल ही की पैराशूट ट्रेनिंग का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा सैनिक अब सेना में नहीं है।