बदरीनाथ में कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी, सफेद चादर से ढका धाम

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में रविवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। शीतकाल के लिए सोमवार शाम कपाट बंद होने से पहले तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे और ताजा बर्फबारी का आनंद भी लिया।