कप्तान शुभमन गिल ने अपने 7वें टेस्ट मैच में पहली बार जीता टॉस, बुमराह व गंभीर ने दी बधाई

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। गौरतलब है कि शुभमन ने बतौर कप्तान अपने 7वें टेस्ट मैच में पहली बार टॉस जीता है जिसके बाद मैदान पर मौजूद रविंद्र जडेजा, बुमराह और कोच गंभीर ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी है।