inshorts

मोहम्मद सिराज के बचाव मे उतरे कपिल देव, बोले- निजी राय मायने नहीं रखती

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने पर उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वह सिराज को पसंद करते हैं, लेकिन उनकी निजी राय मायने नहीं रखती। टीम चयन की ज़िम्मेदारी चयनकर्ताओं/कप्तान/मैनेजमेंट की है। कपिल ने कहा कि सभी को खुश नहीं रखा जा सकता।