कपिल देव ने विदेश दौरों पर खिलाड़ियों के परिवार की मौजूदगी का किया समर्थन

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि विदेश दौरों पर क्रिकेटर्स के लिए परिवार का साथ होना ज़रूरी है लेकिन इससे टीम के फोकस पर असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहेगा। बकौल देव, यह क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का फैसला है लेकिन इसमें संतुलित दृष्टिकोण रखने की ज़रूरत है।