बुलंदशहर (यूपी) के एक डेढ़ साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, परिवार का दावा है कि बच्चा जिस तरह के कपड़े पहनता है उसकी आंखों का रंग वैसा ही दिखाई देने लगता है। बच्चे को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग रहा है। शहर के एक डॉक्टर ने इसे 'भ्रम' बताया है।