X पर एक शख्स ने 2026 में भारतीय शादी में शामिल होने का खर्च बताया है। शख्स के मुताबिक, शादी में जाने के लिए कपड़ों पर करीब ₹2,000, ट्रेवलिंग पर ₹1500, गिफ्ट पर ₹1000 और चाय-पानी पर ₹500 खर्च होते हैं। पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "अब शादियां मुफ्त के खाने के साथ वित्तीय प्रोजेक्ट बन गई हैं।"