मंदसौर (एमपी) में एक कॉलेज में एनुअल फेस्ट के दौरान कपड़े बदल रही छात्राओं का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 3 छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। छात्राओं ने रोशनदान में संदिग्ध गतिविधियां होते देख शिकायत की थी।