लड़की के साथ बिहार में हुई छेड़छाड़, वीडियो में उसे पीछे से बुरी तरह पकड़ता दिखा आरोपी

जमुई (बिहार) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रात के समय रास्ते में कुछ लोग एक लड़का-लड़की के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। एक आरोपी वीडियो में लड़की को पीछे से बुरी तरह से पकड़े हुए दिखा जबकि लड़की हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती दिखी। बिहार पुलिस ने जमुई पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है।