कपल ने डांस करते हुए की वरमाला की रस्म, हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर कर कहा- मज़ेदार वरमाला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कपल डांस करते हुए एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख रहा है। अरबपति उद्योगपति हर्ष गोयनका ने X पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "अब तक की सबसे मज़ेदार वरमाला जो मैंने देखी है।" वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "प्यार और जंग में सब जायज़ है।"