कपल फ्रेंडली हैं भारत की ये ट्रेनें, मिलती हैं कई सुविधाएं

भारत में कपल्स और हनीमून ट्रिप पर जाने वाले यात्रियों के लिए अब कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें उन्हें प्राइवेट स्पेस और बेहतर आराम की सहूलियत दी जाती है। पैलेस ऑन व्हील्स और महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन ऐसी ट्रेनें हैं जिनमें आप हनीमून पैकेज बुक कर सकते हैं और यहां आपको प्राइवेट केबिन, डाइनिंग और होटल जैसी लग्ज़री सुविधा मिलती हैं।