कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में गड़बड़ी! जयपुर में शीशी में मिली झिल्लीनुमा चीज़
जयपुर के राजकीय जयपुरिया अस्पताल में पेट साफ करने वाली दवा लैक्टुलोज़ सॉल्युशन में झिल्लीनुमा पदार्थ मिलने का नया मामला सामने आया है। प्रशासन ने तुरंत दवा की सप्लाई रोक दी है और जांच के लिए दो सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। हाल ही में कफ सिरप पीने के बाद कई बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी।