कफ सिरप के बाद कुएं में मृत कबूतरों का तांडव! एमपी में दूषित पानी से 60 लोग हुए बीमार

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में ज़हरीला कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद अब कुएं का संक्रमित पानी पीने से करीब 60 लोग बीमार हो गए हैं। छिंदवाड़ा के एसडीएम हेमकरण धुर्वे के मुताबिक, ग्रामीणों ने जिस कुएं का पानी पिया, उसमें 4 मृत कबूतर पाए गए थे और इसी वजह से पानी संक्रमित हुआ।