रांची रिम्स के पूर्व न्यूरो-स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास ने कथित तौर पर कफ सिरप से राजस्थान-एमपी में कम-से-कम 11 बच्चों की मौत पर बताया है कि ऐसे में पेरेंट्स को कौनसी बातें ध्यान रखनी चाहिए। उन्होंने बताया, "बिना डॉक्टरी सलाह के कफ सिरप ना दें...घर में रखे सिरप का बैच नंबर देखें...अगर बच्चे में उल्टी/चक्कर/सुस्ती/बेहोशी के लक्षण दिखें...अस्पताल ले जाएं।"