हर साल 22 सितंबर को विश्व कैंसर रोगी कल्याण दिवस मनाया जाता है जिसे विश्व गुलाब दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे लोगों को सम्मान व समर्थन देना है और उनके मन में जीवन के प्रति उम्मीद की किरणें जलाना है। यह दिन कैंसर पीड़ितों के लिए सकारात्मकता का संचार करता है।