गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में सुमात्रा-अंडमान द्वीप समूह में आया भूकंप अब तक का सबसे लंबा भूकंप था। दुनियाभर के साइस्मोमीटर (भूकंपमापी उपकरणों) द्वारा इसकी अवधि 500-600 सेकंड के बीच मापी गई थी। इस भूकंप की तीव्रता 9.1-9.3 के बीच थी। इन परिणामों की घोषणा 2005 में 'साइंस' पत्रिका में की गई थी।