inshorts

कबाड़ की तरह मुंबई में धूल फांक रहा है देश का पहला इलेक्ट्रिक रेल इंजन

भारतीय रेलवे का पहला इलेक्ट्रिक इंजन सर लेस्ली विल्सन अभी सीएसएमटी रेलवे स्टेशन (मुंबई) पर कबाड़ की तरह धूल फांक रहा है। इस इंजन को हेरिटेज गैलरी में रखा गया था लेकिन स्टेशन के पुनर्विकास के कारण यह अब खुले में रखा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, लोनावला में म्यूज़ियम बनना है जहां काम पूरा होते ही इसे भेजा जाएगा।