दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में 6-वर्षीय बच्ची से रेप पर ट्वीट किया है, "मासूम गुड़िया के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया।" उन्होंने कहा, "कल दिन से हमारी टीम बच्ची के साथ मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को...गिरफ्तार कर लिया है।" मालीवाल ने कहा, "कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी?"