कब्र खोदने का खर्च 45000, कफन 3000, पक्की कब्र 30000; पाक में मौत बनी बिज़नेस मार्केट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कब्र खोदने, कफन और पक्की कब्र का खर्च अब 1 लाख पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच रहा है। बकौल रिपोर्ट, रावलपिंडी जैसे शहरों में कब्र की खुदाई और जगह की फीस जैसा खर्च 45,000 पाकिस्तानी रुपए, कफन की कीमत 3,000 पाकिस्तानी रुपए और कब्र पक्की कराने का खर्च 30,000 पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच रहा है।