inshorts

कब है चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि? ज्योतिषाचार्य ने बताया कन्या पूजन का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, चैत्र नवरात्र की अष्टमी 4 अप्रैल रात 8:12 बजे से अगले दिन शाम 7:26 बजे तक रहेगी और नवमी 5 अप्रैल शाम 7:26 बजे से 6 अप्रैल शाम 7:22 बजे तक रहेगी। उन्होंने कन्या पूजन का मुहूर्त अष्टमी पर सुबह 11:59 बजे-दोपहर 12:49 बजे और नवमी पर सुबह 11:59 बजे-दोपहर 12:50 बजे तक बताया।