कबाड़ी वाले के 18 वर्षीय बेटे ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में जीता गोल्ड
18 वर्षीय वेटलिफ्टर साईराज परदेशी ने अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में जूनियर वर्ग के 88 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कबाड़ी वाले के बेटे साईराज ने कुल 348 किलोग्राम (स्नैच में 157 किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 191 किलोग्राम) उठाकर रिकॉर्ड बनाया जो सीनियर वर्ग के विजेता द्वारा उठाए गए कुल वज़न से अधिक है।