रुद्रपुर (उत्तराखंड) में सोमवार को एक कबाड़ी के गोदाम में रखे सिलिंडर से ज़हरीली गैस के रिसाव के चलते एसएसपी, एसडीएम समेत 35 लोग बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, करीब 40-50 लीटर क्षमता वाले सिलिंडर का पाइप कट जाने से यह रिसाव हुआ। बकौल पुलिस, सिलिंडर को जंगल ले जाकर डिस्पोज़ किया गया।