कब्र से निकाला जाएगा कासगंज में हिरासत में मरने वाले युवक का शव, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवंबर, 2021 में कासगंज में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले अल्ताफ नामक 22-वर्षीय युवक का शव कब्र से निकालने का निर्देश दिया है। वहीं, कोर्ट ने अल्ताफ का एम्स (दिल्ली) में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का भी निर्देश दिया। बकौल हाईकोर्ट, सील खोलने, पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया व शव को दोबारा सील करने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए।