यूपीएससी परीक्षा 2015 में 152वीं रैंक लाकर आईएएस अधिकारी बनीं सी वनमथी फिलहाल मुंबई में जॉइंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स के पद पर कार्यरत हैं। उनका जन्म तमिलनाडु में एक छोटे से कस्बे में हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के चलते वनमथी स्कूल के बाद भैंस चराने जाती थीं। आमदनी के लिए वह छोटे-मोटे काम भी करती थीं।