कभी दिल्ली पर किया था राज, आज हावड़ा में झोपड़ी में रह रहे बहादुर शाह ज़फर के वंशज

दिल्ली पर राज करने वाले मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर की पौत्रवधू बेगम सुल्ताना हावड़ा में एक झोपड़ी में अपने परिवार संग रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। पति राजकुमार मिर्ज़ा बेदर बख्‍त की 1980 में मौत हो गई थी और उन्हें ₹6000 पेंशन मिलती है। बकौल सुल्ताना, उन्हें पाकिस्तान से बुलावा आया था लेकिन उन्होंने भारत को चुना।

Load More