कभी नक्सली सुशीला व जयमती के सिर पर था लाखों का इनाम, अब बनीं पुलिस फोर्स का हिस्सा

देश के अलग-अलग हिस्सों में नक्सली रह चुकी सुशीला व जयमती अब पुलिस फोर्स में शामिल हो गई हैं। वे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी स्क्वायड का हिस्सा हैं जो नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स चलाती है। दोनों करीब 15 साल की उम्र में नक्सली बन गई थीं और जयमती पर ₹5 लाख व सुशीला पर ₹10 लाख का इनाम था।