कभी प्लास्टिक सर्जन रहे बिलियनेयर डेवासिनी की एक दिन में ₹4.36 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति
'ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स' के अनुसार, 'टेथर' के प्रमुख शेयरहोल्डर्स में शामिल जियानकार्लो डेवासिनी की संपत्ति में सोमवार को एक दिन में $45.9 बिलियन+ (₹4.36 लाख करोड़) का इज़ाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी संपत्ति $61 बिलियन पहुंच गई। इटली में जन्मे डेवासिनी ने कुछ समय तक बतौर प्लास्टिक सर्जन काम किया और बाद में कंप्यूटर हार्डवेयर/टेक बिज़नेस/क्रिप्टोकरंसी बिज़नेस से जुड़े।