कभी फोन नहीं रखा, 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी की: JEE मेन में 100 पर्सेंटाइल लाने वाला छात्र

जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्र ओपी बेहरा ने बताया है कि सेल्फ स्टडी, रणनीतिक तैयारी और अनुशासन के ज़रिए इस परीक्षा को पास किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के बहकावे से दूर रहने के लिए उन्होंने कभी फोन नहीं रखा, 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी की व टेस्ट में अपनी गलतियों से सीखा।