नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी एक रिपोर्ट में राज्यों की वित्तीय स्थिति के बारे में अहम जानकारी साझा की है। बकौल सीएजी, वित्त वर्ष 2022-23 में देश के 16 राज्यों ने रेवेन्यू सरप्लस दर्ज किया। इनमें ₹37,000 करोड़ के सरप्लस रेवेन्यू के साथ सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश का नाम है और इसके बाद गुजरात का नाम है।