अफगानिस्तान के 23-वर्षीय लेग स्पिनर राशिद खान ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि अफगानिस्तान के विश्व कप जीतने के बाद वह शादी करेंगे। पिछले साल सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर उन्होंने कहा, "मैंने जब यह सुना तो मैं हैरान था...मैंने...कहा था....अगले कुछ वर्षों में...3 विश्व कप हैं...इसलिए मेरा फोकस...शादी करने के बजाय क्रिकेट पर होगा।"