कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसे गिरकर मरते हुए देखेंगे: मुंबई में मरने वाले शख्स का रिश्तेदार
मुंबई में 60-मंज़िला इमारत में आग लगने के बाद 19वीं मंज़िल से गिरकर मरने वाले अरुण तिवारी नामक सिक्योरिटी गार्ड के एक रिश्तेदार ने कहा है, "हमने कभी नहीं सोचा था कि उसे एक वीडियो में गिरकर मरते हुए देखेंगे।" अरुण के दूसरे रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था।