ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपने रैकेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों के साथ ई-नीलामी में रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरा रैकेट एक अनोखे और नेक उद्देश्य को पूरा करेगा।" ई-नीलामी में प्राप्त राशि नमामि गंगे मिशन के लिए उपयोग होगी।