कमेंटेटर ईशा गुहा ने जसप्रीत बुमराह के लिए की 'नस्लीय टिप्पणी'; हुआ विवाद

क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बनीं ईशा गुहा ने गाबा टेस्ट में कमेंट्री के दौरान 'नस्लीय टिप्पणी' करते हुए भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट' बताया जिस पर विवाद छिड़ गया है। एक X यूज़र ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया, "वह क्या सोच रही थी?" एक अन्य ने लिखा, "क्या उन्होंने सचमुच ऐसा बोला है या मैं बाते सुन रहा हूं?"