इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें यूज़र्स कमेंट्स 'डिसलाइक' कर सकते हैं। इंस्टाग्राम चीफ ऐडम मोसेरी ने कहा, "इससे लोगों को इस बात के लिए एक निजी तरीका मिलता है...कि उन्हें कोई कमेंट अच्छा नहीं लगा...इसमें डिसलाइक्स की गिनती नहीं होती और न ही किसी को पता चलता है कि आपने वह बटन दबाया है।"