भारतीय रेलवे की सर्कुलर जर्नी टिकट सुविधा के तहत यात्री एक ही टिकट से अधिकतम 8 स्टेशनों पर उतर और चढ़ सकते हैं। यह सामान्य टिकटों की तुलना में 20-30% तक सस्ता होता है और 56 दिनों तक वैध रहता है। सर्कुलर जर्नी टिकट के लिए यात्रियों को अपने नज़दीकी बड़े रेलवे स्टेशन पर व्यक्तिगत रूप से जाना होगा।