कम उम्र में कमाई शुरू करने वालों को अपनी मासिक बचत को इमरजेंसी फंड, घर खरीदने जैसे मध्यम अवधि के लक्ष्यों और रिटायरमेंट फंड में बांटना चाहिए। जो लोग हर महीने ₹15,000 का निवेश करते हैं वे ₹4,000 से ₹5,000 NPS में डाल सकते हैं जबकि बाकी रकम लिक्विड सेविंग्स और अन्य लक्ष्यों के लिए रखी जा सकती है।