inshorts

कम बिजली बिल के लिए गुजराती शख्स ने कनाडा में बालकनी को ही बनाया फ्रिज, वीडियो आया सामने

कनाडा के बर्फीले मौसम का इस्तेमाल करते हुए बिजली के बिल के हाई रेट से बचने के लिए एक गुजराती शख्स का फ्रिज की जगह बालकनी में ग्रोसरीज़ रखने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कनाडा में दोस्त के घर गया शख्स कहता है, "कनाडा देश है महंगा...हम हैं गुजराती, दुनिया को इधर-उधर होने देंगे पर बजट नहीं।"