कम ब्याज पर लोन से लेकर बीमा कवर तक; सैलरी अकाउंट में छिपे हैं कई फायदे
सैलरी अकाउंट एक विशेष प्रकार का जीरो-बैलेंस बचत खाता है जो कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई शर्त नहीं होती, फ्री डेबिट कार्ड व चेकबुक और NEFT व RTGS जैसी सर्विस फ्री में मिलती है। कई बैंक ऐक्सिडेंटल डेथ कवर या स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं देते हैं और लोन कम ब्याज पर मिलता है।