कम बुखार होने पर ऐंटीबायोटिक लेने से करें परहेज़: नए दिशा-निर्देश जारी कर आईसीएमआर

आईसीएमआर ने ऐंटीबायोटिक के इस्तेमाल को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर लोगों को कम बुखार या वायरल ब्रोंकाइटिस की स्थिति में ऐंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। इसके अलावा आईसीएमआर ने डॉक्टरों को स्किन संबंधी समस्याओं में 5 दिन और निमोनिया होने पर 5-8 दिनों तक ही मरीज़ों को ऐंटीबायोटिक लिखने की सलाह दी।