झारखंड हाईकोर्ट ने ज़मीन अधिग्रहण के एक मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार पांडेय को कड़ी फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा, "क्या आपको हर केस में कमीशन चाहिए? आपने किस अधिकार के तहत आपत्ति जताई है? कमीशन का चक्कर छोड़िए। भाई-भाई के बंटवारे में बंदर की तरह मत कूदिए।" अधिकारी ने कहा, "मैं कंप्लाई करूंगा।"