inshorts

कम से कम समय में कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने का काम करेंगे: श्रद्धा हत्याकांड पर गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कहा, "मामले पर मेरी नज़र है।" उन्होंने कहा, "जिसने भी यह कृत्य किया है उसे कम-से-कम समय में कड़ी-से-कड़ी सज़ा दिलाने का काम करेंगे।" श्रद्धा द्वारा आरोपी आफताब के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस में की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कहा, "ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।"