inshorts

कमज़ोर बाज़ार में रॉकेट बने टाटा कम्युनिकेशन्स के शेयर, 5 साल में 487% से अधिक की उछाल

टाटा कम्युनिकेशन्स के शेयर मंगलवार को 7% से अधिक की तेज़ी के साथ ₹1,476.75 पर जा पहुंचे। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 10% से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वहीं, पिछले 5 साल में टाटा कम्युनिकेशन्स के शेयर 487% से अधिक चढ़ गए हैं। गौरतलब है, कंपनी के शेयर 13-मार्च 2020 को ₹250.55 पर थे।