सेना की समरी जनरल कोर्ट-मार्शल (SGCM) ने महिला अधिकारी की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला करने के दोषी लेफ्टिनेंट को सेवा से बर्खास्त करने की सज़ा सुनाई है। पीड़िता ने हाल ही में सेना में कमीशन प्राप्त किया था। आरोप है कि पिछले साल लेफ्टिनेंट, सो रही महिला अधिकारी के कमरे में घुसकर उसके ऊपर लेट गया था।