कमरे में सोते गेस्ट के पैर की उंगलियां चाटने को लेकर अमेरिका में गिरफ्तार हुआ होटल मैनेजर

अमेरिका के हिल्टन नैशविल डाउनटाउन होटल के एक नाइट मैनेजर को कथित तौर पर सो रहे एक गेस्ट के कमरे में घुसकर उसके पैर की उंगलियां चाटने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। गेस्ट ने कहा, "मैं अचानक उछला और चीखने लगा था।" आरोपी मैनेजर की पहचान 52-वर्षीय डेविड नील के रूप में हुई है।