पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र जी20 के लोगो के लिए 'कमल' के अलावा किसी और राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल कर सकता था क्योंकि कमल का फूल एक राजनीतिक पार्टी का भी प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, "चूंकि यह हमारे देश से जुड़ा मामला है इसलिए हम कुछ नहीं कह रहे हैं।"